बारां में आयुर्वेद दिवस के मौके पर राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में फ्री चेकअप कैम्प लगाया गया। इस शिविर में कुल 410 मरीजों की जांच की गई। पूर्व वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम गर्ग ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने आयुर्वेद के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने और आयुर्वेद दवाओं के महत्व पर जोर दिया। प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि शिविर में 110 सामान्य मरीजों की मुफ्त जांच हुई। इसके साथ ही 150 शुगर और 150 ब्लड प्रेशर के मरीजों की भी मुफ्त जांच कर उन्हें सलाह दी गई। आयुर्वेद व्यापार संघ की मदद से 170 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मुफ्त स्वर्णप्राशन करवाया गया। शिविर में धनवंतरी, गुजरात हर्ब्स, हिमालय और माहेश्वरी कंपनियों ने मुफ्त दवाएं भी बांटीं। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. नारायण और डॉ. कमलेश ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे। डॉ. महेंद्र, डॉ. निवेश, डॉ. शिल्पा और डॉ. जसवंत के नेतृत्व में दिनेश, सरोज, लक्ष्मी, कृष्णा, संगीता, मनीषा, निकिता, शिवराज और मनोज ने अपनी सेवाएं दीं।