बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र के बमोरी कला कस्बे की सब्जी मंडी में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोटा जिले के खेड़ा गांव निवासी रामलाल गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में आशाराम गुर्जर को हिरासत में लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। सब्जी खरीदते समय किया हमला थानाधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि रामलाल और आशाराम दोनों कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को रामलाल बमोरी कला की सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान आशाराम ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया घटना की सूचना मिलने पर मांगरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। पुरानी रंजिश को लेकर जांच जारी पुलिस ने आरोपी आशाराम गुर्जर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।