बारां में आज विजयादशमी पर्व पर रावण दहन होगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लंका कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में शाम 7 बजे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। रावण का पुतला 60 फीट और मेघनाद-कुंभकरण के पुतले 35-35 फीट ऊंचे होंगे। कारीगर नरेंद्र यादव और रहीम लखारा ने बताया कि इस बार रावण मूंछों पर ताव देगा, मुंह चलाएगा, आंखों से आग उगलेगा और तलवार घुमाएगा। संस्थान अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि प्रताप चौक से राम दल की शोभायात्रा निकलेगी। यह इंद्रा मार्केट, सब्जी मंडी और श्रीजी चौक से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। सभापति शीतल राठौर सहित अतिथि पूजा के बाद रावण दहन करेंगे। कलाकार राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में रामबाण चलाकर रावण वध का मंचन करेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और यातायात व्यवस्था तैनात रहेगी।