बारां कृषि उपज मंडी में खरीफ फसलों की बंपर आवक हुई है। गुरुवार शाम तक मंडी में 1 लाख से ज्यादा कट्टे फसलों की रिकॉर्ड आवक हुई। लगातार आवक से मंडी में फसलों के ढेर लग गए हैं। व्यवस्था के लिए मंडी प्रशासन ने मेलखेड़ी रोड स्थित दूसरे प्रवेश द्वार से रात 10 बजे से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रवेश शुरू किया है। मुख्य द्वार से सिर्फ निकासी हो रही है। गुरुवार को मक्का (21000 क्विंटल) 1700-2482 रुपए बिका। सोयाबीन (13000 क्विंटल) 6150-7221 रुपये तक बिका। धान (10000 क्विंटल) 3599-4115 रुपए और उड़द (4000 क्विंटल) 6800-8841 रुपए बिका। ये फसलें समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम पर बिक रही हैं। लहसुन (2500 क्विंटल) में भाव 5180 से 24500 रुपए तक रहा।