बारां-मांगरोल सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्टर बालमुकुंद असावा से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को निर्माण में आ रही दिक्कतें बताईं और काम में तेजी लाने को कहा। कलेक्टर ने राजस्थान राज्य सड़क विकास और निर्माण निगम (RSRDC) के अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। यह 40.8 किलोमीटर लंबी सड़क विश्व बैंक की मदद से 170 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। यह सड़क बारां से मांगरोल होते हुए इटावा सीमा तक बनाई जा रही है। इससे बारां, मांगरोल, अंता और इटावा इलाकों के बीच आवाजाही बेहतर होगी। बारां, बोहत और मांगरोल में बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव है। इस दौरान संभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र कुमावत, जिला प्रभारी मोहनराज उपाध्याय और विधायक राधेश्याम बैरवा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।