अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को बारां के माय भारत केंद्र ने एक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल डिफेंस, बारां के मास्टर ट्रेनर शिवराज राव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवाओं को अलग-अलग आपदाओं से बचाव, फर्स्ट एड, सीपीआर और जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। राव ने बताया कि आपदा में धैर्य रखना और हेल्पलाइन नंबरों का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही प्रशिक्षण से जान-माल का नुकसान काफी कम हो सकता है। जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने माय भारत पोर्टल की जानकारी दी और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में एपीएस अरुण कुमार जैमिनी और माय भारत वॉलंटियर्स दिनेश सुमन, कुणाल सुमन, प्रियांश, भगवती बैरवा ने सहयोग किया। युवाओं को बताया गया कि आपदा प्रबंधन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।