बारां शहर में एनएच-27 के पास एक बिजली की डीपी में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी राम सिंह मीणा ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी। दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डीपी पूरी तरह जलकर खराब हो गई। इससे आसपास के इलाके में कुछ देर बिजली सप्लाई ठप रही। विभाग ने लोगों से बिजली के उपकरणों में सावधानी बरतने की अपील की है।