आम आदमी पार्टी (AAP) ने बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए कुल 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। यह सूची बुधवार शाम को प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस की सहमति से जारी की गई। इसमें 2 अलग-अलग सूचियां शामिल हैं। पंचायत समिति के 32 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित हुए हैं। इनमें छीपाबड़ौद (8), मांगरोल (6), छबड़ा (7), बारां (4), अंता (4), किशनगंज (2) और केलवाड़ा (1) पंचायत समितियां शामिल हैं। इसके अलावा, जिला परिषद के 9 वार्डों के लिए भी नाम तय किए गए हैं। इनमें वार्ड 14 से नीतू रेगर, 22 से विनीता लोधी, 16 से रूपकंवर, 17 से बृजराज सिंह और 24 से भंवरलाल सहरिया प्रमुख हैं। बारां जिले में पंचायत समिति के 32 वार्डों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के घोषित उम्मीदवार… बारां जिले में जिला परिषद के 9 वार्डों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के घोषित उम्मीदवार…