बारां में भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर ने रूडसेट संस्थान में जिले के बैंक अधिकारियों के लिए कटे-फटे नोटों के आदान-प्रदान पर एक दिवसीय कार्यशाला की। इसमें पुराने और क्षतिग्रस्त नोट बैंक शाखाओं में जमा कराने और उनका मूल्य पाने के नियम बताए गए। कार्यक्रम में आरबीआई जयपुर के अमित वर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राहुल रेकवार विशिष्ट अतिथि और रूडसेट संस्थान के निदेशक देवेंद्र सिंह मीणा भी मौजूद रहे। जिले के अलग-अलग बैंकों के कुल 52 कर्मचारियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। अमित वर्मा ने कहा कि आम नागरिकों को कटे-फटे नोट बदलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आरबीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करने और ग्राहकों को पूरा सहयोग देने को कहा। वरिष्ठ संकाय राजेंद्र भारद्वाज और संकाय दीपक शर्मा ने आभार जताया। अंत में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए गए।