बारां में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार अभिशंसा शिविर शुक्रवार को शुरू हुआ। 1 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर में करीब 200 स्काउट-गाइड भाग ले रहे हैं। शिविर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र मृदुल भवन, कोटा रोड पर हो रहा है। पहले दिन मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदालाल रैगर ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। स्काउट ट्रेनर राजेन्द्र कुमार शर्मा ए.एल.टी., हरिप्रकाश पारेता और हेमराज बैरवा ने बच्चों को स्काउटिंग गतिविधियों, प्रार्थना और झंडा गान की जानकारी दी। शिविर संचालक रूपचंद शर्मा प्री.ए.एल.टी. और सहसंचालक सोहन सिंह का सी.ओ. स्काउट गाइड सुनीता मीना ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्थानीय संघ बारां के सचिव महेन्द्र कुमार बैरवा ने बताया कि शिविर से बालक-बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं। शिविर में राज्य पुरस्कार अवार्ड से जुड़ी जानकारी भी दी गई। इस मौके पर रोवर लीडर महेश सेन, यूनिट लीडर मोहित मीणा, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।