बारां| ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां (चेरिटेबल) द्वारा ओमप्रकाश व्यास की स्मृति में उनके जन्मदिवस 21 अप्रैल 2023 को सेवा कार्यों का शुभारंभ किया था। समिति ने बुधवार को सेवा यात्रा में 1100 सेवा क्रमांक पूरा किया। समिति पिछले चार साल से संभाग में विभिन्न जनसेवा कार्य कर रही है। प्रतिदिन राजकीय चिकित्सालय में खिचड़ी, आमरस, दूध, बिस्किट, ओआरएस, खीर आदि का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। समिति की जीव दया इकाई द्वारा पिछले 60 दिनों से प्रतिदिन मछलियों, पक्षियों, गोवंश एवं अन्य जीवों के लिए भोजन एवं जल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कुपोषित वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रतिदिन दो समय का निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।