बारां जिले में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और सूरज नहीं निकला। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बादलों के कारण बारिश की आशंका है। खेतों में कई जगह फसल कटी पड़ी है, जबकि कुछ फसल खलिहानों में सूखने के लिए रखी है। किसानों को डर है कि बारिश से फसल खराब हो सकती है। किसानों का कहना है कि बारिश हुई तो कटी फसल को नुकसान हो सकता है। सुबह से धूप नहीं निकलने के कारण सर्दी बढ़ी और लोग घरों में रहे।