बाड़मेर में मानव एकता दिवस पर रविवार को जैसलमेर रोड नेहरू युवा केंद्र के पास रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने फीता काटकर किया। युवाओं और महिलाओं ने इस शिविर में हिस्सा लिया। जैन ने कहा- इस दुनिया में रक्तदान से महान कोई काम नहीं है। दरअसल, संत निरंकारी मिशन बाड़मेर की ओर से एकता दिवस पर संत निरंकारी भवन में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है। इस कैंप में संत निरंकारी के 150 से ज्यादा सेवादार और अनुयायियों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं। वहीं वहां सेल्फी के लिए पोस्टर लगाया गया है। यह शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। शाम तक चलेगा। इसमें महिलाएं, युवा और युवतियां ब्लड डोनेट कर रही है। इस दौरान संत निरंकारी के संत शांतिलाल भी मौजूद रहे। 50 से ज्यादा ब्लड डोनेशन हो चुका है। पूर्व विधायक मेवाराम जेन ने कहा- संत निरंकारी लगातार समाज सेवा का काम कर रही है। चाहे सफाई अभियान हो, या फिर रक्तदान हो। सब में निरंकारी आगे रहता है। आज ब्लड डोनेशन कैंप कर हॉस्पिटल में जरूरत मंद मरीजों को ब्लड मिलेगा। ब्लड डोनेशन करने से बड़ा पुण्य नहीं होता है। जैन ने अपील की है कि युवाओं को नेक कार्य में आगे आना चाहिए।