बाड़मेर के प्रधान पोस्ट और पासपोर्ट ऑफिस को लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार भी मेल के जरिए आई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मय टीम मौके पर पहुंची। परिसर को खाली करवाया गया। वहीं डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ते ने पूरे परिसर को सर्च किया। वहां पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्मचारियों और लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस को खोला गया। दरअसल, बीते 25 दिनों में बाड़मेर प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिली है। 10 मार्च को पहली और दूसरी धमकी 27 मार्च को मिली थी। उस समय भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया लेकिन उनको कुछ मिला नहीं है। तीनों धमकियां मेल से मिली है। गुरुवार को मिला मेल सौरभ बिश्वास के नाम से आया है। धमकी भरे मेल में बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अब्दुल मोहम्मद के अपमान का जिक्र करते हुए लिखा कि उनके अपमान का बदला लेने के लिए पासपोर्ट कार्यालय व डाकघर घर में 10 जहरीले बम रखे गए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, आरएएसपी का जाब्ता, डॉग स्क्वायड, बम निरोध दस्ते से पूरे परिसर का गहन जांच पड़ताल की गई। जांच के बाद पब्लिक के लिए परिसर को खोला गया है। कोतवाली थाना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया- बीते कुछ समय से धमकी भरे मेल आ रहे है। ऐसी एक श्रृ़ंखला बन चुकी है। मेल की सूचना मिलने पर सर्च किया गया लेकिन और पूरे डाक परिसर में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ------------------------------------------------------------------------------------- इससे जुड़ी खबर पढ़ें… बाड़मेर में डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी:मेल में तमिलनाडु सरकार पर आरोप, रेप से तुलना बाड़मेर के प्रधान डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार भी मेल के जरिए आई है। पढ़े पूरी खबर