बाड़मेर कांग्रेस ने नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही 37 जिला परिषद सदस्य की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस बार दिग्गज नेताओं को टिकट दी है। इसमें पूर्व मंत्री गफूर अहमद, पूर्व विधायक के बेटे, पूर्व मंत्री के बेटे, पूर्व जिलाध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है। इसमें 18 महिलाएं शामिल है। दरअसल जिला परिषद के 37 सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई है। बुधवार को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी। 15 अक्टूबर को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद चुनावी मैदान की स्थिति क्लियर हो पाएगी। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री गफूर अहमद को जिला परिषद की 15 नंबर सीट, पूर्व मंत्री अमीन खान के बेटे शेर मोहम्मद को 4 नंबर सीट, पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान को 5 नंबर सीट से उतारा है। वही चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम के बेटे कैलाश को 19 नंबर सीट से टिकट मिली है। कांग्रेस के 37 जिला परिषद सदस्यों की सूची