एएनटीएफ (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बाड़मेर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.50 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया है। सदर थाना इलाके के गालाबेरी गांव में एक खेत में छिपाकर रखा गया डोडा-पोस्त बरामद हुआ। कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना के बाद की गई संयुक्त कार्रवाई एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी गांव निवासी दुर्गाराम पुत्र ताजाराम ने अपने कब्जे के खेत में बड़ी मात्रा में डोडा-पोस्त छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पुख्ता होने पर टीम ने सदर थाना पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। पेड़ के पास कट्टे में मिला डोडा-पोस्त आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ और सदर थाना पुलिस की टीम गालाबेरी गांव में दुर्गाराम के घर के पास स्थित खेत में पहुंची। खेत की चारदीवारी के पास एक पेड़ के नजदीक सफेद चौकड़ी लाइनदार कट्टा पड़ा मिला। पुलिस ने कट्टे की जांच की तो उसमें 5.50 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त भरा हुआ मिला। आरोपी की तलाश जारी इसके बाद पुलिस ने डोडा-पोस्त को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल आरोपी दुर्गाराम की तलाश की जा रही है।