एएनटीएफ टीम और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 10 ग्राम अफीम का दूध, 308 ग्राम विनिर्मित अफीम बरामद की है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीमें आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आईजी विकास के अनुसार- एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि रणकदेव धारवली कला में एक व्यक्ति अपने खेत में बने पशु के चारे के कमरे में अवैध मादक पदार्थ छुपा रखा है। टीम ने पुख्ता सूचना होने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क कर व साथ लेकर रणकदेव धारवी कला गांव सूचना के मुताबिक पहुंची। वहां पर एक व्यक्ति खेत में खड़ा नजर आया। पुलिस को देखकर घबराने लगा। टीम ने की घेराबंदी टीम व स्थानीय पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। उसके खेत में बने कमरे की तलाशी ली तो प्लास्टिक की थैलियों में रखा हुआ अवैध मादक-पदार्थ अफीम का दूध व विनिर्मित अफीम बरामद किया। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक-पदार्थ जब्त कर आरोपी श्यामसिंह पुत्र बेरीसा सिंह निवासी गांव रणकदेव धारवी कला शिव को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल टीमें आरोपी से अवैध मादक-पदार्थ को लेकर पूछताछ कर रही है।