रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार वीक में दो दिन स्पेशल ट्रेन के संचालन की समय-सीमा बढ़ाई है। रेलवे ने ये फैसला सावन और आगामी त्योहारों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए लिया है। अब यह ट्रेन 12 एक्स्ट्रा फेरों के साथ 27 अगस्त तक चलेगी। इससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पैसेंजर को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- पैसेजर सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 04811/04812, बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर वीक में दो दिन स्पेशल के संचालन में 12-12 एक्स्ट्रा ट्रिप बढ़ाई गई हैं। ट्रेन 12 एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04811,बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल हर सोमवार एवं गुरुवार को संचालित होती है। पहले इसका संचालन 16 जुलाई तक निर्धारित था। जिसे बढ़ाकर अब 20 जुलाई से 27 अगस्त तक कर दिया गया है। इस समय-सीमा में ट्रेन 12 एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। पहले इसका संचालन 17 जुलाई तक निर्धारित था,जिसे बढ़ाकर अब 21 जुलाई से 28 अगस्त तक कर दिया गया है। इस अवधि में भी ट्रेन 12 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे के अनुसार ट्रेन के समय, मार्ग,ठहराव तथा अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन स्टेशनों पर है ठहराव यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में बायतू,बालोतरा, समदड़ी, दुंदाड़ा, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर, अरजनसर, रजियासर, सूरतगढ़, पीलीबंगा, हनुमानगढ़,मंडी डबवाली, बठिंडा, धुरी, अंबाला कैंट और सहारनपुर स्टेशनों पर ठहरती है।