नगर निकाय चुनाव के लिए सभापति और अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ हो गई। बाड़मेर नगर परिषद में बीजेपी-कांग्रेस, बालोतरा जिले की गुड़ामालानी और समदड़ी में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सिणधरी नगर पालिका में त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि सभी जगह बीजेपी स्पष्ट बहुमत है। वहीं बाड़मेर की चौहटन नगर पालिका में रूपसिंह और बालोतरा की धोरीमन्ना नगर पालिका में कीर्ति अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। शेष नगर परिषद और पालिका में सभापति और अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद में 55 वार्ड है। इसमें से 29 सीट बीजेपी, 21 कांग्रेस और 5 निर्दलीय जीती है। बालोतरा जिले के गुड़ामालानी में कुल 20 वार्ड है। इसमें बीजेपी 11 सीट, कांग्रेस 7 और 2 निर्दलीय जीते है। सिणधरी नगर पालिका में कुल 20 वार्ड है। इसमें बीजेपी 12, कांग्रेस 5 और निर्दलीय 3 जीते है। समदड़ी नगर पालिका में 25 वार्ड है। इसमें 14 बीजेपी, 8 कांग्रेस और 3 निर्दलीय जीते है। चौहटन में कांग्रेस की जमानत जब्त बाड़मेर जिले की इकलौती नगर पालिका चौहटन में बीजेपी के रूपसिंह राठौड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। यहां पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। यहां पर कुल 20 में से 9 निर्दलीय जीते थे। वहीं बालोतरा जिले की धोरीमन्ना नगर पालिका में 21 साल की कीर्ति अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई है। बाड़मेर नगर परिषद में सीधी टक्कर बाड़मेर नगर परिषद में बीजेपी जैन समाज से गौतम बॉबी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए जयमलसिंह को टिकट दी है। बीजेपी 29 सीटें जीतते हुए स्पष्ट बहुमत है। वहीं निर्दलीय का भी समर्थन मिला हुआ है। इससे बीजेपी का सभापति बनना तय माना जा रहा है। गुड़ामालानी में बीजेपी-कांग्रेस के बीच टक्कर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापिस लेने के बाद गुड़ामालानी में बीजेपी से शीतल जैन और कांग्रेस से कल्पना शेखावत के बीच टक्कर है। यहां पर बीजेपी 11 सीट जीतकर स्पष्ट बहुत होने के कारण बोर्ड बनता दिख रहा है। इसके बावजूद इसके बीजेपी ने जीते पार्षदों की बाड़ेबंदी की है। वहीं अंदरखाने दोनों निर्दलीयों ने बीजेपी को समर्थन दिया। सिणधरी में त्रिकोणीय मुकाबला नवगठित नगरपालिका सिणधरी के पहले अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर स्थित क्लियर हो गई है। भाजपा की ओर से चंपादेवी व कांग्रेस से भंवराराम गर्ग और निर्दलीय पृथ्वीराज अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे है। बीजेपी 12 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल है। समदड़ी में पूर्व विधायक का बेटा मैदान में समदड़ी नगरपालिका में भाजपा 12 जीत जीतकर स्पष्ट बहुमत में है। बीजेपी की सुरेश सुखाड़िया और कांग्रेस की ओर से विक्रम बुनकर चुनावी मैदान में है। दोनों के बीच सीधी टक्कर है। यहां पर भी बीजेपी का बोर्ड बनता नजर आ रहा है।