बाड़मेर नगर परिषद में सभापति के लिए भरे नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच की गई। तीन पार्षदों ने बीजेपी से नामांकन भरा, इसमें दो फार्म निर्दलीय में कन्वर्ट हो गया। वहीं कांग्रेस के दो पार्षदों ने 3 फार्म भरे इसमें मधुलता ने 1 फॉर्म निर्दलीय भी भरा था। कांग्रेस से भरा मधुलता का 1 फॉर्म रिजेक्ट हुआ है। अब बाड़मेर नगर परिषद में बीजेपी-कांग्रेस और 3 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। शाम होते-होते निर्दलीय गंगाविशन और सुनील सिंघवी ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब सभापति पद के लिए बीजेपी से गौतम बॉबी, कांग्रेस से जयमलसिंह और निर्दलीय मधुलता चुनावी मैदान में है। कल नामांकन वापिस लेने का अंतिम दिन है। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डो में से बीजेपी को 29 और कांग्रेस के 21 प्रत्याशी जीते। 5 प्रत्याशी निर्दलीय पार्षद बने। बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही 5 निर्दलीय पार्षद भी बीजेपी खेमे में शामिल हो गए है। इससे बीजेपी का बोर्ड करीब-करीब बनना तय माना जा रहा है। बीजेपी ने सभापति पद के लिए भरे तीन नामांकन बीजेपी से सभापति पद के लिए वार्ड नं. 15 से जीते गौतम सिंघवी, वार्ड नं. 31 से जीते गंगाविशन अग्रवाल और वार्ड नं. 27 से जीते सुनील सिंघवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस से वार्ड नं. 32 से जयमलसिंह और वार्ड संख्या 12 से मधुलता ने पर्चा भरा था। वहीं मधुलता ने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। 6 में से 5 नामांकन पाए सही रिटर्निग ऑफिसर ने नामांकन पत्रों की जांच की गई तो 6 में से 5 नामांकन पत्र सही पाए गए। बीजेपी से गौतम बॉबी, कांग्रेस से जयमलसिंह प्रत्याशी रहे। वहीं गंगाविशन, सुनील सिंघवी बीजेपी से निर्दलीय कन्वर्ट हो गए। वहीं मधुलता निर्दलीय मैदान में है। दो प्रत्याशियों ने नामांकन उठाएं बीजेपी से नामांकन दाखिल करने वाले गंगाविशन और सुनील सिंघवी नामांकन वापस ले लिया है। अब बीजेपी-कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।