राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में सरपंच पद के लिए मतदान पूरा हो गया है। इसी के साथ मतगणना भी हो चुकी है। शनिवार को पहले चरण में 16 जिलों के 104 पंचायत समितियों के ग्राम पंचायत में चुनाव हुआ है। बाड़मेर जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 419 ग्राम पंचायतें है। इसमें 60 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 90.24 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें ज्यादा सेड़वा पंचायत समिति में 93.03 फीसदी और सबसे कम फागलिया पंचायत समिति में 86.69 फीसदी वोटिंग हुई। आप अपनी ग्राम पंचायत का सबसे पहले और सबसे सटीक रिजल्ट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।