बाड़मेर एसीबी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने दुकान कन्वर्जन की रिपोर्ट बनाने की एवज में 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। 5 हजार रुपए सत्यापन के दौरान लिए थे। कार्रवाई एसीबी ने धनाऊ उसके निवास स्थार पर की है। फिलहाल एसीबी टीम उसके घर और ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। एएसबी एएसपी नरेद्र कुमार अणखिया ने बताया कि परिवादी ने रिपोर्ट देकर बताया कि ईटादा गांव मेरी दुकानों का कृषि भूमि से कॉमर्शियल कन्वर्जन करवाने के लिए फाइल ऑनलाइन करवाई थी। फाइल पर मौका रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज के लिए पटवारी 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। टीम ने 5 हजार रुपए देकर पहले सत्यापन करवाया था। 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार सोमवार को परिवादी को 15 हजार रुपए देकर ईटादा पटवारी संजय मीणा के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने 15 हजार रुपए लिए। एसीबी टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी टीम मामले की जांच चल रही है।