बाड़मेर पुलिस ने PTI भर्ती परीक्षा मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले 2 साल से फरारी काट रहा था और लगातार पुलिस की पकड़ से बच रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना एसओजी (SOG) जयपुर को दे दी है और आगे की कार्रवाई उनके स्तर पर की जाएगी। SOG के वांटेड को पकड़ने के लिए चल रहा था विशेष अभियान एसपी चूनाराम जाट ने बताया - पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य के सुपरविजन में डीएसटी टीम का गठन किया गया था, जिसने यह कार्रवाई की। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में दर्ज है मामला यह मामला एसओजी जयपुर थाने में दर्ज राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और साजिश समेत अन्य धाराओं से जुड़ा हुआ है। इसमें आरोपी भभूताराम उर्फ रणजीत पुत्र विरधाराम, निवासी लक्ष्छिये का तला, भूणिया, पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। 30 मार्च 2026 को घोषित हुआ था 15 हजार का इनाम लगातार फरार रहने पर उप महानिरीक्षक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जयपुर ने 30 मार्च 2026 को आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब गिरफ्तारी के बाद आरोपी को SOG के हवाले कर दिया गया है।