बाड़मेर जिले की धनाऊ और सेड़वा पुलिस ने मादक-पदार्थ पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेड़वा पुलिस ने 5.21 ग्राम एमडी बरामद की है, जबकि धनाऊ पुलिस ने 1 किलो 590 ग्राम निर्मित अफीम जब्त की। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत कार्रवाई एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर के तहत मादक-पदार्थ तस्करी रोकने और वांटेड आरोपियों को डिटेन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। धनाऊ पुलिस की कार्रवाई धनाऊ थानाधिकारी दीपसिंह की टीम ने गांव सांवा में आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र उदाराम निवासी जसनाथ नगर सांवा के कब्जे से 1 किलो 590 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। सेड़वा पुलिस की कार्रवाई सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम की टीम ने गश्त के दौरान गुल्ले की बेरी में आरोपी हरिनिवास पुत्र अर्जुनराम को पकड़कर उसके कब्जे से 5 ग्राम 21 मिलीग्राम एमडी बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।