बाड़मेर में बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार 5-6 लोग घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाने इलाके रामसर फांटा के पास की है। प्रथम दृष्टया कैंपर का टायर फटने के बाद बेकाबू होकर हादसा होने की सूचना सामने आई है। हादसे में दो घायलों को बाड़मेर रेफर किया गया है। 20 फीट दूर जाकर गिरा पुलिस के अनुसार, बोलरो में 7-8 लोग बाड़मेर से चौहटन की तरफ जा रहे थे। वहीं सामने से बाइक सवार आ रहा था। रामसर फांटा के पास बोलेरो कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर झाड़ियों में गिर गया। सिर और पूरे शरीर में चोट लगने से लक्ष्मणराम निवासी लखवारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैंपर लाइट के पोल से टकराकर पलट गई। उसमें सवार 5-6 लोग घायल हो गए। सभी को चौहटन लेकर आए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दों 2 गंभीर घायलो को बाड़मेर रेफर कर दिया गया। चौहटन थानाधिकारी ललित किशोर ने बताया- मृतक के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। टायर फटने से हुआ हादसा पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बोलेरो कैंपर का टायर फट गया। बेकाबू होकर बाइक को टक्कर मारते हुए लाइट के पोल से टकराकर पलट गई।