बाड़मेर में एक बेकाबू कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार से मिलने के लिए बोथिया गांव से हाथमा गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के पीछे बेटे पिता 30 फीट उछलकर दूर खेत में जाकर गिर गए। जिससे उनकी उसी समय मौत हो गई। वहीं बेटे ने हेलमेट लगा रखा था। इसके बावजूद गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसा जिले के बाड़मेर-मुनाबाव रोड देरासर गांव पर बुधवार रात 7.30 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक पिता के शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बेटे का शव जोधपुर से वापस बाड़मेर लाया जा रहा है। पिता और बेटा दोनों बाइक से रिश्तेदार के जा रहे थे ग्रामीण थानाधिकारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया- बोथिया जागीर निवासी ताराराम (60) अपने बेटे कानाराम (25) के साथ बाइक पर हाथमा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। देरासर गांव के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। थानाधिकारी जसवंतसिंह ने बताया- भीषण टक्कर के कारण बुजुर्ग ताराराम करीब 30 फीट दूर खेत में जाकर गिरे। जबकि कार के आगे एक टायर निकलकर सड़क पर गिर गया, इससे कार पूरी तरह से सड़क पर घूम गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल कानाराम को प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया है। बीच रास्ते में बेटे की मौत हो गई। वहीं, मृतक पिता के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। बेटा ड्राइवर और पिता किसान है जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया- बेटा कानाराम ड्राइविंग का काम करता है। वहीं पिता ताराराम किसान है। ताराराम अपनी भांजी से मिलने के लिए बेटे के साथ बाइक पर हाथमा गांव जा रहे थे। हाथमा से कुछ किलोमीटर पहले हादसा होने से मौत हो गई। --------------- यह खबर भी पढ़िए… कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल:बाइक पर रिश्तेदार के घर जा रहे थे, बाड़मेर के देरासर में हुआ हादसा बाड़मेर में बाइक पर रिश्तेदार के घर जा रहे पिता- पुत्र को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके देरासर गांव के पास शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पढ़ें पूरी खबर...