बाड़मेर में एक 30 साल के युवक के साथ उसके ही चचेरे भाइयों ने सामूहिक दरिंदगी की। घिनौनी हरकत करने के बाद भाइयों ने उसका वीडियो बनाया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना जिले के एक थाना क्षेत्र में 2023 में हुई। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर आया तो पीड़ित युवक थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शुरुआती बयानों के आधार पर 3 लोगों को डिटेन किया है। पुलिस ने तीन युवकों को डिटेन किया पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक की उम्र 30 साल है। उसने मंगलवार को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि साल 2023 में मेरे साथ चचेरे भाइयों ने मिलकर दरिंदगी की। मेरे साथ गलत काम किया, मैंने विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी की। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देंगे। दो दिन पहले आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया। थाना इंचार्ज का कहना है कि पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए गए। घटना स्थल का भी मुआयना किया। जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित सभी शादीशुदा है। शुरुआती जांच के आधार के आधार पर तीन जनों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवक के साथ दरिंदगी के 4 वीडियो भी सामने आए है, जिसमें वह आरोपियों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रहा है।