बाड़मेर जिला परिषद सदस्यों के 37 सीटों पर चुनाव की स्थिति क्लियर हो गई है। वार्ड संख्या 4 नंबर सीट से कांग्रेस के शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। बीजेपी का नामांकन खारिज हो गया और आरएलपी और निर्दलीय ने फॉर्म उठा लिया हैं। अब जिला परिषद के 36 वार्ड पर मतदान होगा। 36 सीटों पर 114 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसमें बीजेपी के 36, कांग्रेस के 35 और आरएलपी के 27 उम्मीदवार है। दरअसल, बाड़मेर जिले के पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। वहीं प्रचार-प्रचार 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक थम जाएगा। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। पहले चरण में 10 पंचायत समिति और दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों के मतदान होंगे। जिला परिषद एक वार्ड में सबसे ज्यादा उम्मीदवार जिला परिषद की 36 सीटों में से 11 नंबर वार्ड में बीजेपी, कांग्रेस, आरएलपी के अलावा 2 निर्दलीय चुनावी मैदान में है। वहीं वार्ड संख्या 3 और 28 ऐसी सीट है। यहां पर बीजेपी-कांग्रेस को निर्दलीय टक्कर दे रहे है। त्रिकोणीय मुकाबला बाड़मेर जिला परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में आरएलपी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच 14 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। वहीं दो वार्ड में बीजेपी-कांग्रेस के अलावा निर्दलीय मैदान में है। इसमें वार्ड संख्या 33 और 34 हॉट सीट बनी हुई है। 33 सीट पर तीन दोस्त चुनाव लड़ रहे है। यह तीनों पार्टी सिंबल से चुनावी मैदान में है। वहीं वार्ड 34 में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा और उसके मामेरे भाई मनोहरसिंह चुनाव लड़ रहे है। 7 सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला जिला परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी की 7 सीटों पर मुकाबला है। इसमें वार्ड संख्या 7, 12, 14, 15, 19, 24, 27 शामिल है। इसके अलावा 3 और 28 नंबर वार्ड में बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय के बीच मुकाबला है। निर्दलीय उम्मीदवार जोंगेद्र को दिया समर्थन वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस का पर्चा खारिज हो गया। इसके बाद कांग्रेस ने निर्दलीय जोगेंद्र को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इसके अलावा बीजेपी से गजेंसिंह, आरएलपी से शब्बीर खान वहीं दोस्त अली निर्दलीय उम्मीदवार है। इसी तरह वार्ड संख्या 35 में कांग्रेस के प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। इससे सीट बीजेपी, आरएलपी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार है। बीजेपी 35, कांग्रेस 34 और आरएलपी 27 पर लड़ रही जिले की 37 जिला परिषद सदस्यों में कांग्रेस का खाता खुल गया। अब 36 सीटों पर मतदान होगा। बीजेपी प्रत्याशी का एक नामांकन खारिज होने के बाद बीजेपी अब 35 सीट पर लड़ रही है। वहीं कांग्रेस के दो पर्चे खारिज होने के बाद अब 34 पर लड़ रही है। वहीं आरएलपी ने 27 सीटों पर प्रत्याशी उतारें है। बीजेपी-कांग्रेस ने सभी पर अपना प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वहीं आरएलपी ने 34 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इससे 34 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है। हालांकि नाम वापसी के बाद स्थिति क्लियर होगी।