ब्यावर में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ ने वर्ष 2027 के राष्ट्रीय नवकार जैन कैलेंडर का शुक्रवार को विमोचन किया। कैलेंडर का संपादन डॉ. संगीता ललवाणी ने किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भाई भुरट और युवा संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना बोहरा ने संयुक्त रूप से कैलेंडर जारी किया। इस मौके पर संघ महामंत्री वीरेंद्र जैन, संरक्षक राजेंद्र कर्णावट, महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी, युवा संघ प्रमुख नरेंद्र ललवाणी, अध्यक्ष संपतराज ढेढ़िया और कमल छलानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ के मुताबिक, नवकार जैन कैलेंडर की देशभर के जैन श्रद्धालुओं में मांग रहती है। समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में योगदान के लिए संघ ने महिला मंडल की सुश्राविका डॉ. संगीता ललवाणी का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू भाई भुरट ने उन्हें मोतियों की माला पहनाई और प्रशस्ति पत्र दिया। 11 दिवसीय संस्कार शिविर 25 दिसंबर से संघ के मीडिया प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि बालक-बालिकाओं को धार्मिक शिक्षा देने और उनमें संस्कार विकसित करने के लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक अजमेर में 11 दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण एवं संस्कार शिविर होगा। संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद कर्णावट ने बताया कि संयम सुमेरु जैनाचार्य प्रवर विजय राज जी म.सा. के पावन सानिध्य में आयोजित इस 11 दिवसीय शिविर में ब्यावर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे भाग लेंगे। शिविर में प्रतिदिन संत-मुनिराज, साध्वी मंडल एवं जैन धर्म के शिक्षाविद बच्चों को धार्मिक शिक्षा, जीवन मूल्यों और संस्कारों का प्रशिक्षण देंगे।