जयपुर में हुए राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट 'कराटे महासंग्राम सीजन-2' में ब्यावर की मिक्स मार्शल आर्ट क्लासेस के 14 खिलाड़ियों ने 26 पदक जीते। इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। गोरा मार्शल आर्ट एकेडमी ने 25 अक्टूबर को जयपुर के बनीपार्क स्थित पुलिस अकादमी में यह प्रतियोगिता कराई थी। कोच जितेन्द्र कुमार जोधावत के नेतृत्व में टीम ने काता और कुमिते सहित कई स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन किया। हंसवी सिंह ने दो रजत, दिव्यांशु और भूमन्यु ने दो-दो कांस्य पदक जीते। नक्षत्र ने एक स्वर्ण और एक कांस्य अपने नाम किया। मीनाक्षी ने कांस्य, मिशा ने रजत और कांस्य, धृति ने स्वर्ण और रजत, प्रयाग ने दो कांस्य पदक हासिल किए। कोनिका ने रजत और कांस्य, अंतिमा ने दो कांस्य, ममता ने कांस्य, तनुश्री ने स्वर्ण और कांस्य, अवनि ने रजत और कांस्य, मानस्वी ने दो रजत पदक जीते। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेलप्रेमियों और शहरवासियों ने बधाई दी। यह उनकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है।