श्री त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में श्री राधा-मदनमोहन निशुल्क भोजनशाला की ओर से बेंच उद्घाटन व भामाशाह समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राजाराम गुर्जर पूर्व सभापति नगर परिषद करौली रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रहलाद सिंघल, रमेशचंद गुप्ता रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश जिंदल ने की। नीरज शर्मा, अरविंद कुमार ने बताया कि आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि राजाराम गुर्जर को साफा पहनाया। स्मृति चिन्ह भेंट किया। भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर बेंचों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दान-पुण्य पुनीत कार्य है। माता-पिता बच्चों को धन नहीं संस्कार दें। कर्तव्यनिष्ठ बनाएं। सेवा भावी बनाएं। इससे वे अपना, समाज और देश का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान समिति ने वृद्धाश्रम स्थापना के लिए निशुल्क दो बीघा जमीन आवंटन की मांग रखी। यहां नगेंद्र शर्मा, महेश बाबू गुप्ता, विनोद सिंह, अरविंद गुप्ता, गंगाराम प्रजापत, बहादुर माली, विष्णुलाल गुप्ता, सियाराम मीना, रामभरोसी स्वर्णकार, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। भोजनशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदल ने कहा कि अब स्टेडियम में खिलाड़ियों, सुबह भ्रमण करने वाले लोगों, अन्य लोगों को बैठने में राहत मिलेगी।