राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेवन्जा में मानसून की पहली बारिश के बाद स्कूल परिसर लबालब हो गया है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर से बारिश के पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हर बार पानी जमा हो जाता है। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा में बाधा डाल रही है। जमा हुए पानी से बच्चों में मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। शाला शिक्षक वर्ग और बच्चों ने सरकार एवं प्रशासन से स्कूल परिसर से पानी की उचित निकासी और जलभराव वाले क्षेत्र में मिट्टी भराई का कार्य करवाने की गुहार लगाई है।