बाड़मेर | आडेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अर्जुन की ढाणी में मंगलवार से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई रो मायरो का कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ। कथावाचक कंवराराम भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत में कहा कि हर घर में भगवान का मंदिर होना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा होनी चाहिए। व्यक्ति को सुबह श्रीमद्भागवत का एक अध्याय करना चाहिए। इससे धर्म, शांति, सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के मार्गदर्शन में चलना चाहिए। हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों को श्रीमद्भागवत, रामायण, अन्य धार्मिक ग्रंथों का सुबह-शाम एक-एक घंटा अध्ययन करना चाहिए।