संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर चकेरी में कलश यात्रा निकाली गई, और संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास विष्णु कान्त शास्त्री चकेरी वालो ने बताया कि कथा का आयोजन महिला मंडल चकेरी की और से किया गया। झंडे का पूजन कर बोली लगाई, झंडे की आखिरी बोली 31 हजार रुपए गजानंद चाचा के और प्रधान कलश की बोली दिलखुश मीणा चकेरी के 42000 रुपए में रही। 105 महिलाओं द्वारा गंगा माता के जयकारों के साथ कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। आचार्य शिवप्रसाद शास्त्री ने बताया कि कथा प्रतिदिन 10 बजे से 4 बजे तक चलेगी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन गाए गए। आयोजन गांव के आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है।