कस्बे के वार्ड 15 व 16 के बीच बालाजी बुगली के सामने नवनिर्मित मंदिर में गुरुवार को श्रीराम दरबार, इच्छापूर्ण बालाजी, शिव परिवार की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। आोजन को लेकर बुधवार को महिला सत्संग मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया गया। गुरुवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा 11.15 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी। शाम छह बजे सुंदरकांड पाठ किया जाएगा तथा रात को जागरण का आयोजन होगा। इस दौरान प्रयागनाथ आश्रम महत शिवनाथ महाराज, टाई धाम के ओमनाथ महाराज, अभयनाथ महाराज सानिध्य प्रदान करेंगे।