भीलवाड़ा | प्रदीप ठकार की 5वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि स्वरूप भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने ठकार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भजन संध्या में दिनेश काबरा, सविता काबरा, अशोक और कीर्ति ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोलक पर कान्हा ने संगत कर भजनों में विशेष रंग भर दिया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के निवासियों सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।