भीलवाड़ा | शहर के अरिहंत हॉस्पिटल के सामने स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। पुजारी श्याम लाल टांक ने बताया कि मन्दिर पर सुबह बालाजी की आरती के बाद भगवान को प्रसादी का भोग लगाया। भंडारा शाम तक चला। श्याम लाल टांक, श्याम लाल मल्होत्रा, लादू लाल चांवरिया, श्रवण चन्डालिया, राजा टांक ने भजनों की प्रस्तुति दी। सीताबाई उतवाल व श्री हनुमान मण्डल का सहयोग रहा।