सलूम्बर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के भाणपुर गांव में एक कुएं में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान भाणपुर निवासी गौतम मीणा(22) पुत्र भेरा मीणा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर झल्लारा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। झल्लारा थाना के आसूचना अधिकारी नयनपाल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। युवक के शव को सलूम्बर जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। थाना अधिकारी जय किशन ने बताया कि शव को पाॅस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।