भरतपुर में देर शाम एक ट्रक बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों अपनी बुआ को उनके गांव छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के शव रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। यह मामला गहनौली थाना क्षेत्र में खानवां के पास का है। देर शाम की है घटना गहनौली थाने के ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना देर शाम की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खानवां के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों को तुरंत रूपवास अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उदयराम (19) निवासी बिनउआ को मृत घोषित कर दिया। देर रात दूसरे भाई की हुई मौत हादसे में घायल दूसरे युवक जयराम (19) को आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव रात में रूपवास अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाए जाएगी। बुआ को छोड़कर घर जा रहे थे दोनों पुलिस की पूछताछ में हीरा चौधरी, मृतकों का पड़ौसी ने बताया कि कुछ दिन पहले जयपाल के ताऊ का निधन हो गया था। 27 अक्टूबर को उनके ब्राह्मण भोज में शामिल होने के लिए जयपाल की बुआ उच्चैन के भैंसा गांव से आई थीं। इसके बाद जयपाल अपने चचेरे भाई उदयराम के साथ बुआ को उनके घर छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय खानवां के पास उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ड्राइवर ट्रक लेकर हुआ फरार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकाश चौधरी मृतकों के पड़ौसी के अनुसार, जयराम 11वीं कक्षा में पढ़ता था और उसकी शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं, उदयराम 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों के पिता किसान हैं। इनपुट- अनिल शर्मा, रूपवास, भरतपुर