भरतपुर कलेक्टर सेवर इलाके स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बांसी महुआ विद्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिड-डे-मिल में दिया जा रहा खाना खाया और उसकी गुणवत्ता जांची। साथ ही बच्चों से बात कर खाने और पढ़ाई के बारे में भी पूछा। खाने की क्वालिटी अच्छी मिली स्कूल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश थे कि मिड-डे-मील का निरीक्षण करना था। इसलिए राजकीय उच्च माध्यमिक बांसी महुआ विद्यालय का निरीक्षण किया। मिड-डे-मील का खाना खाया। क्वालिटी अच्छी मिली। बच्चों और टीचर से बात की गई। टीचरों से पढ़ाई के बारे में जाना कलेक्टर कमर चौधरी ने निर्देश दिए कि मानकों के अनुसार पोष्टिक और गुणवक्ता भोजन विद्यार्थियों को दिया जाए। साथ ही टीचर से स्कूलों के रिजल्ट के बारे में भी जाना। टीचर को निर्देश दिए गए कि बच्चों के विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ पोषण भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। छात्रा ने सुनाई कविता निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक स्टूडेंट से कविता सुनी। मुस्कान ने कलेक्टर को "फायर एंड आई" कविता सुनाई। कविता सुनने के बाद कलेक्टर ने छात्रा की काफी सराहना भी की।