डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भरतपुर कलेक्ट्रेट के सामने अंबेडकर पार्क में मनाई जा रही है। कलेक्टर कमर चौधरी सहित कई अधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर मालार्पण किया। कलेक्टर ने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। बाबा साहब के विचारों को जीवन में उतारें युवा पीढ़ी कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि जब युवा पीढ़ी बाबा साहब विचारों और आदर्शों पर अपनी जीवन में उतारेंगे तभी भारतीय संविधान को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। बाबा साहब का पूरा जीवन संघर्ष, त्याग, सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का मजबूत हथियार कलेक्टर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत हथियार बताया। साथ ही युवाओं को प्रेरणा लेने का आवाहन किया। कलेक्टर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों को संविधान की रक्षा और पालन की शपथ दिलाई गई। शाम को निकाली जाएगी शोभायात्रा शाम के समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सर्व समाज के लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा को देखते हुए शहर की सड़कों को सजाया गया है। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।