भरतपुर के बझेरा से अछनेरा रोड़ पर PWD विभाग ओर से एक पुल के चौड़ीकरण का काम करवाया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान गेल गैस की जमीन के अंदर जा रही स्टील गैस पाइप लाइन लीकेज हो गई। लीकेज होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दौसा, भरतपुर, डीग जिले में CNG की सप्लाई बाधित हो गई। 15 घंटे बाद भी पाइपलाइन चालू नहीं हो पाई है। पाइप लाइन टूटने से 22 सीएनजी स्टेशन की सप्लाई बंद हो गई। वहीं 6 हजार घरों की PNG सप्लाई भी प्रभावित हुई है। मामला चिकसाना थाना क्षेत्र का बुधवार रात 10 बजे का है। सूचना पर पहुंचे अधिकारी, कार्य जारी सूचना पर रात को ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन लीकेज को सही करने में जुट गए। रात के समय पर PNG सप्लाई भी बाधित रही। मरम्मत के बाद PNG की सप्लाई शुरू कर दी गई, जबकि CNG की सप्लाई फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है। PWD विभाग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ​जिसके कारण हाई प्रेशर स्टील ट्रेक गैस पाइपलाइन लीकेज हो गई थी। फिलहाल पाइप लाइन का मरम्मत कार्य जारी है। कई जिलों में सप्लाई बाधित हुई पाइप लाइन टूटने के कारण भरतपुर, डीग और फतेहपुर सीकरी के 22 सीएनजी स्टेशन की सप्लाई बंद हो गई। इसका असर सवाई माधोपुर, करौली, टोंक और दौसा में भी पड़ा। इनके अलावा गैस आधारित इंडस्ट्रीज की सप्लाई भी ठप हो गई है। भरतपुर में 13 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन है लेकिन, सप्लाई 6 हजार घरों में है। 42 से ज्यादा होटल पीएनजी नेटवर्क से जुड़े हैं। सप्लाई जल्द शुरू होगी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप सोनी ने बताया- टीम ने देर रात की पाइपलाइन की मरम्मत कर दी थी। कुछ घंटे में घरेलू उपभोक्ताओं की सप्लाई सुचारू हो सकती है। मरम्मत में समय लगा तो उपभोक्ताओं को सूचित करेंगे।