भरतपुर जिले में हलैना से वैर जाने वाले रास्ते पर गोविंदपुरा गांव के पास जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि यहां 12 महीने पानी भरा रहता है, जिससे दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे भी कीचड़ में गिर रहे हैं और उनकी ड्रेस खराब हो रही है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीण बोले- शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं स्थानीय निवासी सुरेंद्र ने बताया कि हलैना से वैर जाने वाले रास्ते पर गोविंदपुरा गांव के पास पूरे साल जलभराव रहता है। इसके कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिरते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। सुरेंद्र के अनुसार, प्रशासन के अधिकारी भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण इस समस्या को लेकर कई बार मौखिक और लिखित शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूल जाते समय कीचड़ में गिर रहे बच्चे ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। रास्ते से गुजरते समय बच्चे आए दिन कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। इससे उनकी स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। नाले पर अतिक्रमण से पानी निकासी में परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाला बना हुआ है, लेकिन कुछ लोगों ने उस पर अतिक्रमण कर रखा है। उनका मानना है कि इसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही और रास्ते पर जलभराव बना रहता है। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से ग्रामीण अब आंदोलन करने का मन बना रहे हैं।