भरतपुर पुलिस ने गुरुवार को देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल में छापा मारा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देह व्यापार से जुड़ी 1 नाबालिग समेत 9 लड़कियों को पकड़ा है। इसके अलावा कुछ युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। शाम करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर तक जारी रही। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान होटल के सभी गेट बंद करवा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक होटल में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने पहले 4 पुलिसकर्मियों को बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। जैसे ही चारों पुलिसकर्मियों ने सूचना सही होने की पुष्टि की, सीओ सिटी आशिमा वासवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी। नाबालिग मिलने पर बाल कल्याण समिति को बुलाया गया कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक नाबालिग लड़की भी मिली। इसके बाद मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा राम भुतौली को बुलाया गया, ताकि नाबालिग को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा सके। होटल में 5 घंटे तक चली कार्रवाई पुलिस की कार्रवाई होटल में करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान होटल में एंट्री और बाहर जाने के रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।