भरतपुर के विजय नगर क्षेत्र में एक नाले में 42 साल के व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विजय नगर कॉलोनी निवासी ईश्वरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार ईश्वरी बुधवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शाम को स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सुबह मजदूरी पर जाने की कहकर घर से निकले थे मृतक के छोटे भाई रूप सिंह ने बताया कि उनके भाई ईश्वरी (42) बुधवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग उनका इंतजार करते रहे। शाम को पुलिस से मिली सूचना रूप सिंह ने बताया कि शाम करीब 8 बजे पुलिस के जरिए सूचना मिली कि विजय नगर क्षेत्र के एक नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां जाकर शिनाख्त की गई तो शव ईश्वरी का निकला। स्थानीय लोगों ने नाले में देखा शव स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो अटल बंद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईश्वरी नाले में कैसे पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मृत्यु के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।