भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में कुछ चोरों ने एक मोबाइल की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 200 रिपेयर किए हुए मोबाइल, LCD टीवी चोरी कर ले गए। चोरों गैस कटर से शटर को काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आया तो, उसे घटना का पता लगा। शटर को कटर से काटा अटल बंद थाने के ASI हरीश चंद ने बताया कि इलाके में योगी मोबाइल पॉइंट के नाम से एक मोबाइल की दुकान है। सुबह सूचना मिली थी कि दुकान में कुछ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर हरीश चंद पुलिस की टीम के साथ पहुंचे। जब देखा तो, चोरों ने गैस कटर से दुकान की शटर को काटा था। शटर काटकर चोर दुकान में दाखिल हुए थे। लाखों के मोबाइल और LED चोरी दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर करीब 2 सौ रिपेयरिंग के मोबाइल रखे थे। चोर उन्हें चोरी कर ले गए। इसके अलावा दुकान में LCD टीवी रखी थी। चोर उन्हें भी ले गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और, सबूत जुटाए। अभी तक दुकान मालिक की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।