भरतपुर में एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला। बदबू आने पर लोगों ने नाले में देखा तो शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामला जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र का है। थाना ASI हरिश्चंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बी-नारायण गेट के पास एक नाले व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नाले से निकलवाया गया और आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। शव 24 घंटे से भी ज्यादा पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पहचान कर परिजनों को जानकारी दी जा सके।