भरतपुर के पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। तमिलनाडु के एक संगठन ने यह धमकी मेल के द्बारा दी। मौके पर बम स्कायड और डॉग स्कायड की टीमें पहुंची, जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस को चेक किया गया। मौके से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी कोतवाली थाना अधिकारी रविंद्र मीणा ने बताया कि आज फिर से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की धमकी दी गई थी। सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस को चेक करवाया गया। ई-मेल पर आया धमकी भरा मैसेज बम स्क्वायड की टीम ने पूरे पोस्ट ऑफिस को सर्च किया। मौके पर कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी मेल के द्वारा दी गई थी। यह मेल पासपोर्ट ऑफिस के ऑफिशियल आईडी पर आया था। तमिलनाडु का कोई संगठन है उसके द्बारा यह धमकी दी गई है। यह धमकी सभी पासपोर्ट ऑफिस के लिए दी गई थी। लिखा 2 बजे सभी पासपोर्ट ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा धमकी में बताया गया कि दोपहर 2 बजे सभी पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल की सूचना तुरंत पासपोर्ट ऑफिस से पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर डॉग स्कायड की टीम भी पहुंची। सभी वाहनों को भी गहनता से चेक किया गया।