भरतपुर के सारस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को शनिवार देर शाम को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि थानाधिकारी ​के निर्देश को चौकी इंचार्ज ने अनसुना कर दिया था। फिलहाल अभी तक किसी को भी चौकी इंचार्ज नहीं लगाया गया है। SHO ने कार्रवाई के दिए थे निर्देश शनिवार देर शाम चौकी इंचार्ज के लाइन में जाने के ऑर्डर निकाले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मथुरा गेट थानाधिकारी हरलाल मीणा ने सारस चौकी इंचार्ज ASI सुरेंद्र सिंह को एक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे लेकिन, ASI ने थानाधिकारी के निर्देशों को अनसुना कर दिया था। 10 जुलाई को हुई दोनों की बीच हॉट टॉक 10 जुलाई को SHO और ASI की कार्रवाई नहीं करने को लेकर हॉट टॉक हो गई। थानाधिकारी के निर्देश नहीं मानने के लिए ASI को लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले सारस चौकी पर लगे इंचार्ज राधा किशन को भी कार्रवाई में लापरवाही को लेकर लाइन हाजिर किया गया था।