भरतपुर कलेक्ट्रेट पर आज शिक्षा संघ सियाराम संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों की मांग है कि शिक्षा विभाग ने टीचरों की छुट्टियों में कटौती की है जो गलत है। अगर विभाग अपना आदेश वापस नहीं लेता तो, संगठन शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रदर्शन करेगा। शिक्षा संघ सियाराम के प्रदेश संरक्षक श्याम सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की 10 अवकाश की कटौती की है। उसके खिलाफ शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारी भरतपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके प्रधानाध्यापक के 1 अवकाश को ख़त्म कर दिया गया है। इसलिए पूरे राजस्थान में शिक्षक संघ सियाराम शिक्षा मंत्री और सीएम को ज्ञापन दे रहा है। गर्मियों की 10 छुट्टियों में कटौती शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक के दो अवकाश में से एक अवकाश की कटौती कर दी गई है। गर्मियों में 10 छुट्टियों की कटौती की गई हैं। इस छुट्टियों की कटौती से शिक्षकों में काफी रोष है। अगर शिक्षा विभाग 10 कटौतियों को रखना चाहता है तो, शिक्षकों को 10 दिन का अलग से अवकाश दिलाया जाए। 7 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर किया था प्रदर्शन शिक्षकों का कहना है किअगर शिक्षा विभाग शिक्षकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं करता तो, संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इससे पहले 7 अप्रैल को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। दूसरे चरण में ज्ञापन दिया गया है। उसके बाद शिक्षकों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर अब भी शिक्षा विभाग शिक्षकों की मांगों को नहीं मानता तो, शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक जाकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसलिए जल्द से आदेशों को वापस लिया जाए।